घुटने के ठीक नीचे सूजन का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 14:08

Swollen Knee : घुटनों में सूजन क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय


घुटनों में सूजन (Swollen Knee) क्या है?
घुटने हमारे शरीर का काफी महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे चलने-फिरने से लेकर उठने-बैठने और शरीर का पूरा भार उठाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उम्र, चोट, शारीरिक समस्याएं आदि के कारण घुटनों की कार्यक्षमता कम होती जाती है और इससे संबंधित कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इन्हीं घुटनों की समस्याओं में से एक है घुटनों में सूजन आ जाना। आइए जानते हैं कि, घुटनों में सूजन (Swollen Knee) क्यों आती है और इसका उपचार क्या है?


जब आपके घुटनों के अंदर या आसपास अतिरिक्त फ्लूइड इकट्ठा होने लगता है, तो घुटने सूजने (Swollen Knee) लगते हैं। मेडिकल भाषा में इसे घुटनों में इफ्यूजन (Effusion) कहा जाता है और कुछ जगह ही ‘घुटनों में पानी’ की स्थिति से इंगित किया जाता है। जो कि किसी ट्रॉमा, अधिक इस्तेमाल करने से आने वाली चोट, किसी छुपी हुई बीमारी के कारण हो सकता है। इससे राहत पाने के लिए अतिरिक्त फ्लूड को हटाने की जरूरत होती है, जिससे सूजन के साथ-साथ दर्द व अकड़न को कम करने में मदद मिलती है।



लक्षण
घुटनों में सूजन (Swollen Knee) आने पर कौन-से लक्षण दिखते हैं?


सूजन आने पर निम्नलिखित लक्षण दिखाई दे सकते हैं। जैसे-


गंभीर दर्द होना
छूने पर गर्माहट का एहसास
अकड़न
सामान्य गतिविधि करने में समस्या
चलने-फिरने या उठने-बैठने में दर्द
खड़े होने में दर्द
घुटनों में नील पड़ना
रैशेज
पस भरना या डिस्चार्ज
घुटनों की त्वचा का लाल हो जाना, आदि



यह जरूरी नहीं है कि हर किसी को ऊपर बताए गए सभी लक्षणों का सामना करना पड़े। जहां किसी मरीज को एक या दो लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं दूसरे मरीज को अन्य लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, घुटनों में सूजन होने पर इन से अलग लक्षणों का सामना भी करना पड़ सकता है। घुटनों में सूजन की वजह से दिखने वाले सभी लक्षणों के बारे में पूरी और सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए डॉक्टर से परामर्श करें।



कारण
घुटनों में सूजन (Swollen Knee) के कारण क्या होते हैं?
चोट की वजह से आपके घुटनों के अंदर लिगामेंट, कार्टिलेज, हड्डी के क्षतिग्रस्त होने पर आपके घुटने में फ्लूड इकट्ठा हो सकता है, जिससे घुटनों में सूजन आ सकती है। इसके अलावा घुटनों में सूजन (Swollen Knee) होने के पीछे निम्नलिखित हेल्थ कंडीशन हो सकती हैं। जैसे-


ऑस्टियोअर्थराइटिस एक हेल्थ कंडीशन है, जो कि उम्र बढ़ने या चोट की वजह से हो सकती है। यह आपके जोड़ों की हड्डी के दोनों छोर को सपोर्ट देने वाली कार्टिलेज के क्षतिग्रस्त होने से होती है।
रूमेटाइड अर्थराइटिस एक इंफ्लेमेटरी अर्थराइटिस है, जो कि किसी भी उम्र में हो सकती है। इससे जोड़ों में अकड़न, दर्द और सूजन आ जाती है।
गठिया जिसे गाउट अर्थराइटिस भी कहा जाता है। इसमें गंभीर जोड़ों का दर्द, सूजन, जोड़ों में गर्माहट का एहसास, घुटनों की त्वचा पर लालपन हो सकता है, यह काफी गंभीर समस्या हो सकती है।
सोरायटिक अर्थराइटिस में भी इंफ्लेमेटरी जॉइंट डिजीज है, जो कि सोरायसिस नामक स्किन कंडीशन से ग्रसित मरीजों में होती है।
इंफेक्शियस या सेप्टिक अर्थराइटिस जोड़ों के टिश्यू या फ्लूड में किसी बैक्टीरियल, वायरल और फंगल इंफेक्शन होने के कारण होती है।




निदान


घुटनों में सूजन (Swollen Knee) का कैसे पता लगाते हैं?


घुटनों में सूजन (Swollen Knee) की समस्या का पता लगाने के लिए डॉक्टर निम्नलिखित टेस्ट की मदद ले सकता है। जैसे-


एक्सरे जांच की मदद से हड्डियों के स्थानांतरण या फ्रैक्चर की आशंका को खत्म करके अर्थराइटिस का निदान किया जा सकता है।
टेंडन्स या लिगामेंट्स को प्रभावित करने वाली अर्थराइटिस या डिसऑर्डर का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड की मदद ली जा सकती है।
एमआरआई टेस्ट की मदद से टेंडन्स, लिगामेंट्स या सॉफ्ट टिश्यू की उन इंजुरी के बारे में पता लगाया जाता है, जो कि एक्सरे में नहीं दिखाई दे पाती।
अर्थ्रोसेंटेसिस टेस्ट की मदद से डॉक्टर आपके घुटनों में मौजूद फ्लूड का सैंपल लेकर उसमें मौजूद खून, बैक्टीरिया या क्रिस्टल की जांच कर सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info